फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों ने उठाई चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। नगर पालिका क्षेत्र की दुकानों से हो रही चोरी पर व्यापार मंडल ने रोष जताया है। रविवार को व्यापारियों ने पुलिस प्रशासन से मुलाकात कर इस संबंध में ठोस कार्रवाई करने की मांग की है। इस दौरान व्यापार मंडल अध्यक्ष राजाराम जगूड़ी ने बताया कि बीते कुछ दिन से क्षेत्र में चोरों का गिरोह सक्रिय है, जो दिनदहाड़े दुकानों के गल्ले से रुपये चोरी कर रहे हैं। उन्होंने पुलिस प्रशासन से चोरों के गिरोह को पकड़ने की मांग की है। इस मौके पर उत्तम रावत, सुरेंद्र सिंह, प्रवीन सिंह, प्यारे लाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें