फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी ने ग्रामीणों को वितरित कीं पानी की टंकियां

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। सिविक एक्शन प्लान के तहत आईटीबीपी 12वीं वाहिनी द्वारा सीमांत विकासखंड के गांवों में ग्रामीणों को पानी की टंकियां वितरित की गईं। शनिवार को वाहिनी के उपसेनानी विमलेश नेगी ने भटवाड़ी प्रखंड के सैंज, हीना, भेला टिपरी एवं भटवाड़ी के ग्रामीणों को पानी की बड़ी टंकियां प्रदान कीं। उन्होंने बताया कि देश की सीमाओं की रक्षा व आंतरिक सुरक्षा के साथ ही आईटीबीपी सिविक एक्शन प्लान के तहत सामाजिक सरोकारों में भी सक्रिय है। इसके तहत सीमावर्ती गांवों में ग्रामीणों के हित में कार्य किए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें