फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकटेश्वर पंचानन महादेव गुफा के कपाट बंद

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। भैयादूज पर्व पर नगल महरगांव स्थित प्रकटेश्वर पंचानन महादेव गुफा के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। शुक्रवार को आयोजित भव्य समारोह में मंदिर के पुजारियों व ग्रामीणों द्वारा विशेष पूजा-अर्चना की गई, जिसके बाद वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए बंद किए गए। इस मौके पर शिव गुफा समिति के सचिव आत्माराम तिवारी ने बताया कि 23 जून 1998 में पहली बार महर गांव स्थित इस गुफा में पंचानन शिवलिंग के दर्शन हुए थे। तब से इस स्थान में प्रत्येक वर्ष यमुनोत्री धाम की यात्रा से लौटते वक्त हजारों श्रद्धालु गुफा में पूजा अर्चना करते हैं। छह माह बाद गर्मियों के मौसम में गुफा के कपाट श्रद्धालुुओं के लिए दोबारा खोले जाएंगे। इस मौके पर कविता भट्ट, अरविंद भट्ट, राममूर्ति सिलवाल, बृजमणी भट्ट, सुरेंद्र भट्ट, सुभाष खंडूरी, प्रवेश भट्ट आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें