उत्तरकाशी। महिला के शारीरिक शोषण के आरोप के बावजूद सरकार द्वारा भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार के खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं करने पर रोष जताते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला फूंका।
बृहस्पतिवार को बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जिला मुख्यालय पर एकत्र हुए। यहां उन्होंने भाजपा के प्रदेश संगठन मंत्री संजय कुमार का पुतला फूंककर रोष जताया। कांग्रेस नेताओं ने कहा कि भाजपा की महिला कार्यकर्ता ने अपनी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री पर शारीरिक शोषण का आरोप लगाया है। इसके बावजूद सरकार उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई नहीं कर रही है। इसे महिला शक्ति का अपमान बताते हुए उन्होंने भाजपा के महिला सशक्तिकरण के दावों को छलावा और भाजपा को दोहरे चाल चरित्र वाली पार्टी बताया। इस मौके पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष मनमोहन शाह, जगमोहन रावत, मीना नौटियाल, शीशपाल पोखरियाल, भूपेश कुड़ियाल, धर्मेंद्र राणा, हरि सिंह उपनेजा, दिवाकर भट्ट, हरीश राणा, सतीश गुसाईं आदि मौजूद रहे।