बड़कोट। उत्तरकाशी के जिला न्यायाधीश डीपी गैरोला ने शुक्रवार को यमुनोत्री धाम के दर्शन किए। परिवार सहित यमुनोत्री पहुंचे जिला जज ने धाम में ही रात्रि विश्राम कर मां यमुना की आरती में भी प्रतिभाग किया। इस दौरान तीर्थ पुरोहित पुरुषोत्तम उनियाल ने जिला जज को यमुनोत्री धाम की समस्याओं से अवगत कराया। पुरोहितों ने बताया कि विगत जुलाई माह में आई आपदा से धाम में भारी नुकसान हुआ था, लेकिन तीन माह से अधिक का समय बीतने के बाद भी शासन प्रशासन द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों के साथ ही देश विदेश से आने वाले तीर्थयात्रियों को भी भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। जिला न्यायाधीश ने धाम के पुनर्निर्माण के लिए उचित कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया। ब्यूरो