उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से आयोजित सैनिक दीपावली मेले का पुरस्कार वितरण के साथ समापन हो गया। समिति की ओर से आयोजित लकी ड्रा में औंगी गांव की सुभद्रा रावत ने प्रथम पुरस्कार में कार जीती। ज्ञानसू के आयुष चौहान ने 50 ग्राम सोना, डिडसारी की अमीषा कुमारी ने स्कूटी और जोशियाड़ा की खुशी ने लैपटॉप जीता। इन विजेताओं के साथ ही 384 अन्य पुरस्कार भी बांटे गए। मुख्य अतिथि कर्नल एसके सिंह व कमांडर डीडी पंत ने सभी विजेताओं को पुरस्कार बांटे। कार्यक्रम के दौरान प्रीती ठाकुर, कैप्टन दलवीर सिंह, कैप्टन योगंबर सिंह, कैप्टन मोहन सिंह, कैप्टन लक्ष्मण सिंह, मगन राणा, डा. जया पटेल, मेजर आरएस जमनाल, मुरारी पोखरियाल, जयेंद्र जोशी और शंभू सिंह पंवार आदि मौजूद रहे।