चिन्यालीसौड़। राजकीय महाविद्यालय के बीए तृतीय सेमेस्टर के छात्र-छात्राओं ने इतिहास विषय के शैक्षिक भ्रमण के तहत नागराजा मंदिर का भ्रमण किया। शुक्रवार को आयोजित इस शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं ने मंदिर के इतिहास व महत्व के बारे में जानकारी एकत्र की। इस दौरान सहायक प्रोफेसर डा.धनेंद्र पंवार ने मंदिर की निर्माण तकनीक, कला, विशेषताओं एवं पौराणिकता के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक महत्व के इन मंदिरों से पौराणिक काल की जीवन शैली व विचारों के बारे में जानकारी मिलती है। ब्यूरो