पुरोला। निर्वाचन अधिकारी एसडीएम पूरण सिंह राणा ने नगर पंचायत अध्यक्ष एवं वार्ड सदस्य पदों पर चुनाव लड़ रहे प्रत्याशियों के साथ बैठक कर उन्हें आदर्श आचार संहिता का अनुपालन सुनिश्चित करने को कहा। एसडीएम ने बताया कि प्रत्याशियों को चुनावी जनसभा करने से पहले अनुमति लेनी होगी। चुनावी खर्च का पूरा विवरण रखना होगा। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक स्थानों पर पोस्टर बैनर लगाना प्रतिबंधित है। उन्होंने कहा कि आचार संहिता का उल्लंघन करने वाले प्रत्याशियों के खिलाफ कार्रवाई अमल में लायी जाएगी। इस मौके पर हरिमोहन नेगी, उपेंद्र असवाल, पवन नौटियाल, रेखा नौटियाल जोशी, मदनलाल अग्रवाल, केशर सिंह नेगी आदि मौजूद रहे।