उत्तरकाशी। गंगा मैया आजीविका स्वायत्त सहकारिता समिति की ओर से दो दिवसीय फल प्रसंस्करण प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। उद्यान विभाग की खाद्य प्रसंस्करण इकाई में आयोजित कार्यशाला में संस्था से जुड़े करीब 20 सदस्यों को सेब की चटनी व जैम बनाने का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान 100-100 किलो जैम व चटनी तैयार की और बाजार में बेचने के लिए उसकी पैकिंग की।
कार्यशाला में एकीकृत आजीविका सहयोग परियोजना के प्रभागीय परियोजना प्रबंधक डा. हीरा वल्लभ पंत ने सभी लोगों से लगन के साथ प्रशिक्षण लेने की अपील की। समिति के समन्वयक धर्मेंद्र भंडारी ने कहा कि प्रशिक्षुओं द्वारा तैयार उत्पादों को बाजार में बेचकर उससे होने वाले लाभ को समस्त सदस्यों में वितरित किया जाएगा। इस मौके पर जगमोहन नेगी, नवीन शुक्ला, जितेंद्र नेगी आदि मौजूद रहे।