फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रन फॉर आर्मी क्रॉस कंट्री में दौड़े खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। विश्वनाथ पूर्व सैनिक कल्याण समिति की ओर से रन फॉर आर्मी क्रॉस कंट्री दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें पल्लवी, करन, पायल व सुरेश ने बाजी मारी। समिति के पदाधिकारियों ने बताया कि आजाद मैदान में 26 अक्तूबर से एक नवंबर तक सैनिक दीपावली मेले का आयोजन किया जाएगा।
समिति के संरक्षक मेजर (सेनि) आरएस जमनाल ने पत्रकार वार्ता में बताया कि मेले में लोक कलाकारों व स्कूली बच्चों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ ही ढोल सागर प्रतियोगिता, आर्मी बैंड डिस्प्ले, मेधावी छात्रों का सम्मान किया जाएगा। मेले के दौरान सेना, आईटीबीपी व बीआरओ में भर्ती के लिए करियर काउंसिलिंग भी की जाएगी। विजेताओं को कार, सोने के सिक्के, स्कूटी इनाम दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रन फॉर आर्मी क्रॉस कंट्री दौड़ में अंडर-14 बालिका वर्ग में पल्लवी रावत, नितिका चौहान व रोशनी कलूड़ा, बालक वर्ग में करन बिष्ट, प्रदीप महर व अयुष चितरान क्रमश: पहले, दूसरे और तीसरे स्थान पर रहे। अंडर-16 बालिका वर्ग में पायल नेगी, अदिति परमार व श्रद्धा कटारिया, बालक वर्ग में सुरेश चौहान, मनीष शाह व हरिओम राणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया। मेले के सफल संचालन के लिए समिति गठित की गई, जिसमें कैप्टन कल्याण चौहान को अध्यक्ष, विजन सिंह को उपाध्यक्ष, जगमोहन पश्चिमी को सचिव, शंभू पंवार को कोषाध्यक्ष, मनोज रावत को सह सचिव तथा महावीर सिंह को मीडिया प्रभारी नियुक्त किया गया है। इस मौके पर मुरारी पोखरियाल, जयेंद्र जोशी, सोवेंद्र भंडारी, अतर सिंह, इलम सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें