फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुरिल्लाओं ने तहसील मुख्यालय पर किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। पेंशन सहित विभिन्न मांगों के लिए एसएसबी प्रशिक्षित गुरिल्ला संगठन ने तहसील मुख्यालय पर प्रदर्शन किया गया। आक्रोशित गुरिल्लाओं ने कहा कि 1962 भारत-चीन युद्ध के दौरान सीमांत गांवों के युवाओं को छापामार युद्ध का प्रशिक्षण दिया गया था। अब कुछ लोगों को छोड़कर अधिकांश गुरिल्लाओं को सरकार ने अनदेखा कर दिया। उन्होंने राज्यपाल से सभी प्रशिक्षित गुरिल्लाओं को रोजगार व पेंशन देने के साथ ही नौकरी देने की मांग की। उन्होंने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी। इस मौके पर जिला अध्यक्ष जयेंद्र रावत, ब्लॉक अध्यक्ष गुरु प्रसाद बहुगुणा, विशालमणि बडोनी, हरिकृष्ण राणा, चंद्रमोहन रमोला, जयेंद्र असवाल, उपेंद्र सिंह राणा, सरोज और अनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें