फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: हरकीदून ट्रेक में फंसे बंगाली पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत, शव के रेस्क्यू को टीम रवाना

Fri, 05 Oct 2018 08:25 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, पुरोला
विज्ञापन
heart attack
विज्ञापन

गोविंद वन्यजीव विहार स्थित हरकीदून ट्रैक से लौटते समय एक बंगाली पर्यटक की हार्ट अटैक से मौत हो गई। बृहस्पतिवार तड़के हुई घटना की जानकारी दल के सदस्यों ने ट्रैकिंग एजेंसी के अधिकारियों को दी। इसके बाद वन विभाग एवं राजस्व विभाग ने पर्यटक का शव लाने के लिए टीम रवाना कर दी है। 

विज्ञापन


एक अक्तूबर को पश्चिम बंगाल के कोलकाता निवासी छह ट्रैकरों का दल हरकीदून ट्रेक पर रवाना हुआ था। अभियान पूरा करने के बाद बुधवार को ट्रैकरों का दल ओसला गांव से करीब पांच किमी दूर स्थित सिमातरा क्षेत्र में रात्रि विश्राम के लिए ठहरा, लेकिन दल में शामिल तपस कुमार (48) की बृहस्पतिवार तड़के हार्ट अटैक से मौत हो गई। इसके बाद दल में शामिल गाइड ने घटना की जानकारी ट्रैकिंग एजेंसी के सचिव चैन सिंह रावत को दी, जिन्होंने गोविंद वन्यजीव विहार एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों को सूचना दी।

उन्होंने कहा कि दल में शामिल अन्य पर्यटक चमन नाग, सुमित, मनोजीत, रियान व सोबिक दास सकुशल हैं, जिनके साथ एजेंसी के गाइड, कुक व पोर्टर मौजूद हैं। उधर, गोविंद वन्यजीव विहार के उप निदेशक आरपी मिश्रा ने बताया कि वन विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम घटना स्थल के लिए रवाना हो गई है। देर शाम तक पर्यटक का शव सांकरी गांव पहुंचा दिया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें