फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री जिले के लिए जनजागृति अभियान छह अक्तूबर से

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बड़कोट। पृथक यमुनोत्री जिला बनाने की मांग को मजबूती देने के लिए यमुनोत्री जिला संघर्ष समिति के पदाधिकारियों ने बैठक की। समिति ने आंदोलन तेज करने और इसके लिए जन समर्थन जुटाने के लिए संगठन का विस्तार किया। इसके तहत भरत चौहान को समिति का नया अध्यक्ष बनाया गया। सुरेंद्र रावत व फकीरा लाल संगठन मंत्री बने जबकि अव्वल चंद कुमाई को संयुक्त पृथक जनपद संघर्ष समिति का अध्यक्ष बनाया गया। इस दौरान पदाधिकारियों ने छह अक्तूबर को खरसाली गांव से ग्राम स्तरीय जनजागृति अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। इसमें ग्राम पंचायत स्तर पर समितियों का गठन कर जनता को आंदोलन के लिए एकजुट किया जाएगा। इस मौके पर बलवीर सिंह, रामानंद डबराल, सुनदेई देवी, किताब सिंह, बेल सिंह राणा और महावीर पंवार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें