फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विदेशी सीख रहे हठ योग व हवन विद्या का ज्ञान

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। शिवानंद योग विद्या पीठ आश्रम की ओर से इन दिनों योग साधना शिविर का आयोजन किया गया है, जिसमें विदेशी साधकों को हठ योग व हवन विद्या का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

शिवानंद योग विद्या पीठ में 12 से 27 सितंबर तक आयोजित योग साधना शिविर में स्वामी गोविंदानंद के नेतृत्व में अमेरिका, बेलारूस व तुर्की के 15 विदेशी साधकों को हठ योग व हवन विद्या का ज्ञान दिया जा रहा है। अमेरिका निवासी योगाचार्य रॉबर्ट मोसेस इन साधकों को दिन के आठ से नौ घंटे तक प्राणायाम व हठ योग का प्रशिक्षण दे रहे हैं। केरल से आए ऋषि चैतन्य साधकों को दक्षिण भारतीय पद्धति में हवन व पूजा करने का ज्ञान दे रहे हैं, जिसके तहत गणेश हवन, महामृत्युंजय हवन व सुदर्शन हवन के साथ ही देवी व गुरु पूजा का अभ्यास कराया जा रहा है। योगाचार्य पीयूष बलूनी ने बताया कि शिविर का उद्देश्य योग व भारतीय पूजा पद्धति को पूरी दुनिया में प्रचारित करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें