फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शिक्षकों की मांग को लेकर छात्रों ने निकाला जुलूस

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
पुरोला। महाविद्यालय में शिक्षकों की नियुक्ति की मांग को लेकर पांच दिनों से आंदोलन कर रहे छात्रों ने शुक्रवार को जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। उन्होंने सीएम को ज्ञापन भेजकर जल्द से जल्द सभी रिक्त पदों को भरने की मांग की। आक्रोशित छात्रों ने मांग पूरी नहीं होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी भी दी।
विज्ञापन

शिक्षकों के रिक्त पद भरने की मांग के लिए छात्रों ने तहसील मुख्यालय पर जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। छात्र नेता राकेश नेगी ने कहा कि पुरोला महाविद्यालय में तीन सालों से जंतु विज्ञान, वनस्पति विज्ञान, रसायन विज्ञान व गणित विषयों के शिक्षकों के पद रिक्त चल रहे हैं। वहीं भौतिक एवं रसायन विज्ञान में प्रयोगशाला सहायक के पद भी सालों से खाली पड़े हैं। कला संकाय में हिंदी को छोड़ बाकी सभी विषयों में गेस्ट टीचरों के भरोसे पढ़ाई हो रही है। ऐसे में महाविद्यालय में अध्ययनरत 600 से अधिक छात्र-छात्राओं की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। इस मौके पर अमन चुनार, प्रमोद गौड़, पंकज बगियार, अंकित चौहान, आशीष, हरीश और सुभाष आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें