उत्तरकाशी। श्रीदेव सुमन की 74वें बलिदान दिवस पर जिला मुख्यालय सहित बड़कोट, पुरोला, नौगांव, चिन्यालीसौड़ आदि स्थानों में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए।
बुधवार को मुख्यालय स्थित हनुमान चौक में विधायक गोपाल रावत एवं डीएम डा. आशीष चौहान ने श्रीदेव सुमन की मूर्ति पर माल्यार्पण किया। इसके बाद गोस्वामी गणेश दत्त सरस्वती विद्या मंदिर में सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस मौके पर नेमचंद चंदोक, हरि सिंह राणा, प्रताप पोखरियाल, शैलेंद्र नौटियाल, नागेंद्र थपलियाल, प्रताप बिष्ट संघर्ष आदि मौजूद रहे। वहीं विकास भवन परिसर में सीडीओ प्रशांत आर्य के नेतृत्व में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। पुरोला में एसडीएम पूरण सिंह राणा के नेतृत्व में तहसील कर्मियों ने पौधे रोपे। टौंस वन प्रभाग के डीएफओ आरपी मिश्रा के नेतृत्व में डिकाल गांव में 500 पौधेे रोपेगए। पतंजली महिला योग समिति चिन्यालीसौड़ द्वारा योग शिविर का आयोजन किया गया। ऋषिराम शिक्षण संस्थान मनेरा में छात्रों ने सांस्कृतिक प्रस्तुति दी। श्री भुवनेश्वरी महिला आश्रम, प्राथमिक विद्यालय कुराह व जूनियर हाईस्कूल कुराह में पौधे रोपे गए। महाविद्यालय, राइंका पुराना रिखवाड़, आद्य शंकराचार्य शिक्षा संस्थान उत्तरौं व तरुण पर्यावरण विज्ञान संस्था डुंडा की ओर से पौधरोपण किया गया।