फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चालीस साल बाद खंडहर पड़े बिल्ला गांव में आयोजित किया गया रुद्रेश्वर देवता का मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। बीते चार दशक से वीरान पड़े बिल्ला गांव में रवाईं घाटी के आराध्य रुद्रेश्वर देवता के मेले का आयोजन किया गया। मेले में सैकड़ों श्रद्धालुओं के पहुंचने से वीरान पड़े गांव में खासी रौनक देखने को मिली। ग्रामीणों ने बिल्ला गांव में देवस्थल के निकट तीन नाली जमीन देवता के नाम दान करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

बता दें कि पानी की किल्लत के चलते अस्सी के दशक में बिल्ला गांव के ग्रामीण पलायन कर मंजियाली में बस गए थे। तब से यमुनोत्री यात्रा मार्ग से लगा यह गांव वीरान पड़ा था। मंगलवार को रवाईं घाटी के आराध्य रुद्रेश्वर देवता की डोली 40 साल बाद बिल्ला गांव पहुंची। यहां देवस्थल पर भव्य मेले का आयोजन किया गया। मेले में जुटे ग्रामीणों ने हारुल, तांदी आदि लोकनृत्य एवं लोक गीतों के साथ क्षेत्र की समृद्ध संस्कृति की झलक प्रस्तुत की। मेला आयोजन के दौरान गांव में रौनक लौटने पर कई ग्रामीणों ने पुन: अपने गांव बिल्ला लौटने की इच्छा जताई।
देवराणा मंदिर समिति के अध्यक्ष जगमोहन परमार ने कहा कि क्षेत्र के 65 गांवों के ग्रामीणों के सहयोग से अब बिल्ला गांव में रुद्रेश्वर देवता का मंदिर बनाया जाएगा। मंजियाली गांव के प्रधान बलदेव सिंह, रैवीर सिंह, श्रीचंद, धनवीर सिंह, विजयपाल चौहान, चैन सिंह आदि का कहना है कि यमुनोत्री हाईवे से लगे बिल्ला गांव में मंदिर का निर्माण होने से गांव को नई पहचान मिलेगी तथा चार धाम यात्रा पर आने वाले तीर्थयात्री भी रुद्रेश्वर देवता की पूजा-अर्चना कर पुण्य अर्जित कर सकेंगे।
विज्ञापन


रुद्रेश्वर देवता के पारंपरिक मेले हुए संपन्न
नौगांव। बिल्ला गांव में रुद्रेश्वर देवता के मेले के साथ बीते एक माह से क्षेत्र के गांवों में चल रहे देवता के मेलों की श्रृंखला संपन्न हो गई। अब देवता की डोली 12 अगस्त तक कंडाऊं गांव में रहेगी। 12 अगस्त को गंगोत्री में गंगा स्नान के बाद 15 अगस्त को कंडाऊं में भव्य धार्मिक अनुष्ठान एवं विशाल भंडारे के साथ रुद्रेश्वर देवता की मूर्ति प्राचीन मंदिर में स्थापित की जाएगी। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष सकल चंद रावत, शशि मोहन राणा, जयेंद्र राणा, जयवीर परमार, सीताराम, जगेंद्र राणा, जगत चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें