फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टेलीफोन केबिल के लिए खुदाई से जोखिम भरी हुई धनारी की सड़क

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। मोबाइल कंपनी की केबल बिछाने के लिए जेसीबी से की जा रही खुदाई से देवीधार-धनारी-फोल्ड मोटर मार्ग बदहाल हो गया है। मलबा जमा होने से संकरी हुई सड़क पर वाहनों की आवाजाही खासी जोखिम भरी हो गई है। ग्रामीणों ने केबल बिछाने के लिए मशीनों से खुदाई को नियम विरुद्ध बताते हुए इस पर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन

गांव की दीक्षा रावत ने बताया कि कुछ समय पूर्व ही एडीबी द्वारा करोड़ों रुपये खर्च कर देवीधार-धनारी-फोल्ड मोटर मार्ग को दुरुस्त कराया गया था। अब यहां किसी मोबाइल कंपनी द्वारा केबल बिछाने के लिए सड़क खोदी जा रही है। जेसीबी से सड़क खोद कर मलबा सड़क पर ही छोड़ा जा रहा है, जिससे सड़क संकरी होने के कारण वाहन किनारे पुश्तों के ऊपर से आवाजाही कर रहे हैं। बरसात में पुश्तों के धंसने से हादसे की आशंका बनी रहती है। ग्रामीणों ने डीएम को पत्र भेजकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें