उत्तरकाशी। ग्रामीण क्षेत्रों में स्वच्छता और इसके प्रति लोगों में जागरूकता की पड़ताल कर प्रथम स्थान पाने वाली ग्राम पंचायत को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए अगले माह जनपद में स्वच्छता सर्वेक्षण अभियान चलाया जाएगा।
सीडीओ प्रशांत आर्य ने बताया कि पेयजल एवं स्वच्छता मंत्रालय भारत सरकार की ओर से राजस्थान, तेलंगाना एवं पंजाब के साथ ही उत्तराखंड राज्य में ग्राम पंचायत स्तर पर वृहद जन जागरूकता स्वच्छता अभियान चलाने का निर्णय लिया गया है। इसके लिए अगले माह हर गांव का सर्वेक्षण कर वहां स्वच्छता, साफ-सफाई के इंतजाम और स्वच्छता के प्रति ग्रामीणों की जागरुकता का आंकलन किया जाएगा। इस मूल्यांकन में अव्वल रहने वाली ग्राम पंचायत को आगामी दो अक्तूबर को गांधी जयंती पर राष्ट्रीय स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। इसके लिए सीडीओ ने सभी गांवों में स्वच्छता अभियान चलाने के निर्देश दिए हैं।