फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कलाप गांव में भूस्खलन में दबे सात मवेशी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला। मोरी के कलाप गांव में उनाणी तोक के पास भूस्खलन से ग्रामीणों के सात मवेशी मलबे में दब गए। सूचना मिलते ही तहसील से राजस्व विभाग की टीम मौके पर भेज दी गई है।
विज्ञापन

कलाप के ग्रामीणों ने प्रशासन को सूचना दी कि उनाणी तोक में बीते साल से भूस्खलन सक्रिय है। बुधवार को हुए भूस्खलन में भारी मलबा आया। इस दौरान सुरेश की एक और राजेंद्र एवं जयवीर की 2-2 गाय व युद्धवीर सिंह के दो बैल मलबे में दब गए हैं। तहसीलदार माधोराम शर्मा ने बताया कि ग्रामीणों से मिली सूचना पर राजस्व विभाग की टीम को कलाप गांव भेजा गया है। जल्द ही यह टीम मौका मुआयना कर रिपोर्ट देगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें