फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों को दिया आपदा प्रबंधन का प्रशिक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। नेशनल डिजास्टर रिस्पांस फोर्स (एनडीआरएफ) की ओर से राइंका मुस्टिकसौड़ में आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें 21 शिक्षकों सहित कुल 186 छात्र-छात्राओं को आपदा से पूर्व की तैयारियों और घटना के दौरान के हालातों से निपटने की जानकारी दी गई। इस दौरान एनडीआरएफ 8वीं बटालियन के इंस्पेक्टर मनोज सिंह ने सभी को प्राकृतिक और मानव जनित घटनाओं के दौरान राहत बचाव कार्य करने के तरीके सिखाए। उन्होंने छात्र-छात्राओं को आपदा से सुरक्षित निकालने, घायल व्यक्ति का उपचार करने आदि गुर भी सिखाए। उन्होंने कहा कि सही जानकारी एवं त्वरित कार्रवाई के बल पर आपदाओं से होने वाले नुकसान को कम किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें