फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साईकल से 30वीं बार गंगा जल लेने पहुंचे भटिंडा के राजेंद्र गुप्ता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
उत्तरकाशी। चार धाम यात्रा के बीच एक बुजुर्ग (60) साइकिल पर भठिंडा से गंगोत्री धाम तक की यात्रा पर निकले हैं। 30 सालों से लगातार यह बुजुर्ग मां गंगा के उद्गम गोमुख से जल भरकर भटिंडा के शिव मंदिर में चढ़ाते हैं। वह 117 बार वैष्णो देवी और 15 बार अमरनाथ यात्रा भी कर चुके हैं।
विज्ञापन

भटिंडा निवासी राजेंद्र गुप्ता मंगलवार को उत्तरकाशी पहुंचे। उन्होंने बताया कि 30 सालों से वह हर साल करीब 600 किमी की साइकिल यात्रा कर गंगा जल लेने गंगोत्री आते हैं। इस वर्ष गोमुख से जल भरकर वह 9 अगस्त को भटिंडा के पीपलवाला शिव मंदिर में चढ़ाएंगे। अभी तक वे करीब साढ़े पांच लाख किमी कि साइकिल यात्रा कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें