फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनसंपर्क कर दी सरकारी योजनाओं की जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भाजपा के घर-घर जनसंपर्क अभियान के तहत पार्टी की महिला कार्यकत्रियों ने शुक्रवार को बूथ स्तर पर व्यापक जन संपर्क किया।
विज्ञापन

बूथ संपर्क प्रभारी सुधा गुप्ता के नेतृत्व में चलाए गए अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने वार्ड नंबर आठ एवं नौ के निवासियों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने पंपलेट एवं स्टीकर के माध्यम से लोगों को सरकार की कल्याणकारी योजनाओं एवं नीतियों के बारे में बताया। साथ ही आगामी निकाय चुनावों में पार्टी को भारी मतों से विजय दिलाने की अपील की। सुधा गुप्ता ने कहा कि सरकार ने नारी शक्ति देश की तरक्की, सुकन्या समृद्धि, उज्ज्वला, सौभाग्य, कौशल विकास आदि योजनाओं के माध्यम से विकास को रफ्तार दी है। इस मौके पर ऊषा नैथानी, भावना उप्पल, ऊषा भट्ट, इंद्रेश उप्पल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें