उत्तरकाशी। उत्तराखंड स्वाधीन कंपनी एनसीसी की ओर से आईटीबीपी महिडांडा में फायरिंग प्रशिक्षण एवं प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इसमें राजकीय महाविद्यालय उत्तरकाशी, कीर्ति इंटर कालेज, राइंका मनेरी आदि विद्यालयों के करीब सौ कैडेट्स ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता के समापन पर महाविद्यालय के परमवीर व मानसी, कीर्ति इंटर कालेज के अजीत राणा, अमन पंवार, पूनम एवं अंजली को बेस्ट शूटर चुना गया। इस मौके पर एनसीसी के लेफ्टिनेंट लोकेंद्र परमार ने बताया कि एनसीसी के दो वर्षीय सैन्य प्रशिक्षण के तहत इस प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था। कैडेट्स को शूटिंग के अतिरिक्त मैप रीडिंग, आपदा प्रबंधन आदि की ट्रेनिंग दी गई। इस मौके पर लेफ्टिनेंट कर्नल अजय पांडे, आरके सिंह, राजेंद्र प्रसाद, प्रभाकर सेमवाल, अनंत राम आदि मौजूद रहे।