उत्तरकाशी। अंतरराष्ट्रीय जैव विविधता दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी मिशन ऑफ अवेयरनेस ऑन नमामि गंगे (उमंग) के तहत रन फॉर क्लीन गंगा का आयोजन किया गया। इस दौरान डिप्टी कलक्टर अनुराग आर्य ने विश्वनाथ चौक से बालिका इंटर कालेज की छात्राओं को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया, जिसके बाद सभी धावक मुख्य बाजार होते हुए हनुमान चौक पहुंचे। यहां उन्होंने स्वच्छता अभियान चलाकर लोगों को गंगा एवं पर्यावरण के प्रति जागरूक किया। इस मौके पर लोकेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। बस अड्डा स्थित श्याम स्मृति वन में राजकीय महाविद्यालय के प्रधानाचार्य डा.पीएस मखलोगा के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। इस दौरान पर्यावरण प्रेमी प्रताप पोखरियाल ने जैव विविधता को समृद्ध करने के लिए मिश्रित प्रजाति वनीकरण पर जोर दिया। मौके पर डा. महेंद्र पाल परमार, डा. शंभु प्रसाद नौटियाल, मोहन डबराल, डा.मधु बहुगुणा आदि मौजूद रहे। उधर राइंका भंकोली की जूनियर रेडक्रास इकाई ने भी जैव विविधता दिवस पर पौधरोपण किया। इस दौरान प्रधानाचार्य कामदेव पंवार, माधव अवस्थी, महेश उनियाल, अनुपम ग्रोवर, आमेंद्र असवाल, आशीष डंगवाल आदि मौजूद रहे।