फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विधायक ने नगुण में डंपिंग जोन बनाने के दिए निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड। ऑल वेदर रोड के तहत पीपलमंडी-चिन्यालीसौड़ और बड़ेथी- धरासू में चल रहे कटिंग कार्य का यमुनोत्री विधायक केदार रावत ने निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बीआरओ के अधिकारियों को कटिंग कार्य से निकलने वाले मलबे के लिए डंपिंग जोन बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

सोमवार को विधायक केदार रावत ने बीआरओ अधिकारी एमके खुल्लर के साथ ऑल वेदर रोड के तहत चल रहे कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने पीपलमंडी-चिन्यालीसौड़ तथा बड़ेथी-धरासू में हो रही कटिंग से निकलने वाले मलबे को नगुण के पास डंप करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि नगुण बैरियर के पास बनने वाले डंपिंग जोन को बाद में बहुउद्देशीय मैदान के तौर पर विकसित किया जाएगा, जिसमें पारंपरिक मेलों का आयोजन करने सहित पार्क, खेल मैदान, पार्किंग आदि सुविधा तैयार की जाएंगी। उन्होंने प्रशासन और बीआरओ को संयुक्त निरीक्षण कर त्वरित कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस मौके पर बलबीर बिष्ट, रजनी कोटवाल, सुरेश रमोला, सतपाल बिष्ट, टीका राना, भगवती सेमवाल, सुरेंद्र पंवार, बीरपाल पंवार, लक्ष्मण चौहान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें