फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाई में गिरा ट्रक, चालक सुरक्षित

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग में एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। डुंडा ब्लॉक के रुणूवासा क्षेत्र के समीप हुए हादसे में ट्रक चालक बालबाल बच गया है। शनिवार शाम चार बजे एक ट्रक उत्तरकाशी से डुंडा की ओर जा रहा था, लेकिन गंगोत्री हाईवे के रुणूवासा क्षेत्र के निकट ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। घटना के बाद मौके पर पहुंचे राजस्व कर्मियों ने स्थानीय लोगों की मदद से चालक को ट्रक से बाहर निकाला गया। राजस्व उपनिरीक्षक दशरथ नौटियाल ने बताया कि घटना में चालक धीरज अग्रवाल निवासी चिन्यालीसौड़ को मामूली चोटें आई हैं। उसे प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें