फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिव्यांग फुटबॉलरों को किया सम्मानित

विज्ञापन
विज्ञापन
नौगांव (उत्तरकाशी)। विजय पब्लिक स्कूल तुनालका में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाले दिव्यांग फुटबॉलरों को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

फुटबॉल टीम के कोच नरेश नयाल ने बताया कि सभी खिलाड़ियों ने कक्षा आठवीं तक की पढ़ाई विजय पब्लिक दृष्टि बाधित आवासीय विद्यालय से ही की हैं। इनमें से पंकज राणा वर्ष 2015 में जापान में आयोजित एशियन चैंपियनशिप व फरवरी 2018 में टोक्यो जापान में आयोजित वर्ल्ड ग्रांड प्रिक्स डेवलपमेंट कैटेगरी में देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं। इस मौके पर पंकज राणा, जसवीर चौहान, करन, दीपक रावत, नीरज चौहान, मयंक जोशी को र्साइं बाबा संस्थान ट्रस्ट शिरडी के सचिव सुरेंद्र उनियाल व प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सदस्य हरिमोहन नेगी ने सम्मानित किया। कार्यक्रम में दिव्यांग छात्र गोविंद, ललिता, सरिता आदि ने रंगारंग कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। इस मौके पर विजयलक्ष्मी जोशी, हरिमोहन नेगी, लोकेंद्र रावत, जगदीश असवाल, सुरेंद्र रावत, वीरेंद्र जोशी, अष्टम असवाल, हरी दयाल रावत, अरविंद रमोला, आरती आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें