फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री यात्रा कर लौटी महिला की हार्ट अटैक से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौट रहे दो तीर्थयात्रियों की हृदय गति रुक जाने से मौत हो गई। बृहस्पतिवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा कर जानकीचट्टी लौटीं बलौदा बाजार छत्तीसगढ़ निवासी कचरा बाई (60) पत्नी समारू दास पटेल को अचानक चक्कर आया और वह गिर पड़ीं। परिजनों ने उन्हें स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया, जहां डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उधर, महाराष्ट्र के तीर्थयात्रियों का एक दल बुधवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा कर लौटते हुए बड़कोट में ठहरा था। देर रात दल के एक सदस्य प्रभाकर राम दास (71 वर्ष) के सीने में दर्द हुआ। साथ चल रहे लोग रामदास को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां उनकी मौत हो गई। चिकित्सकों के मुताबिक दोनों तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें