फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंची अपर आयुक्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बड़कोट। अपर आयुक्त कृषि एवं किसान कल्याण मंत्रालय केंद्र सरकार डा. वंदना द्विवेदी और मृदा विज्ञान संभाग भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान पूसा नई दिल्ली के अध्यक्ष डा. बीएस द्विवेदी मंगलवार को यमुनोत्री धाम की यात्रा पर पहुंचे।
विज्ञापन

यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान जानकीचट्टी में स्थानीय लोगों से मुलाकात के दौरान डा. वंदना ने कहा कि केंद्र सरकार किसानों की आय दोगुना करने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इस क्रम में जैविक खेती को बढ़ावा दिया जा रहा है। इसके लिए काफी बजट का प्रावधान किया गया है। किसानों को योजना से लाभ उठाना चाहिए। उन्होंने कृषि विभाग के अधिकारियों को जनता के साथ बैठक कर इस संबंध में ठोस योजना तैयार करने और इसका प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजने को कहा। इस मौके पर यमुनोत्री के तीर्थ पुरोहित पवन उनियाल, पुरुषोत्तम उनियाल, सबल सिंह रावत, रणवीर राणा आदि ने उन्हें क्षेत्र में खेती-बागवानी में आ रही समस्याओं की जानकारी दी। इस दौरान कृषि विभाग के आरआर प्रसाद भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें