फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एससी एसटी एक्ट में बदलाव का विरोध

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। बहुजन क्रांति मोर्चा ने एससी-एसटी एक्ट में किए गए बदलाव का पुरजोर विरोध किया है। उन्होंने राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित कर न्यायालय के इस निर्णय पर पुनर्विचार याचिका दाखिल करने व संसद में प्रस्ताव पारित कर इस निर्णय को निरस्त करने की मांग की है।
विज्ञापन

बहुजन क्रांति मोर्चा, भारत मुक्ति मोर्चा एवं बामसेफ से जुड़े लोगों ने बृहस्पतिवार को राष्ट्रपति एवं प्रधानमंत्री को ज्ञापन प्रेषित किया। इसमें उन्होंने बीते 20 मार्च को सर्वोच्च न्यायालय द्वारा एससी-एसटी एक्ट के प्रावधानों के उलट दिए गए फैसले को अन्याय पूर्ण बताया। न्यायालय के इस फैसले से इसमें और इजाफा होने का अंदेशा है। उन्होंने केंद्र सरकार से न्यायालय के निर्णय के विरोध में पुनर्विचार याचिका दायर करने व संसद में प्रस्ताव पारित कर इस निर्णय को निरस्त करने की मांग की है। ज्ञापन पर हस्ताक्षर करने वालों में भारत मुक्ति मोर्चा के अध्यक्ष बीके लाल, हरीश कुमार, मनी लाल, रोजी लाल, लकी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें