फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

11 मार्च से शुरू होगा पल्स पोलियो अभियान का दूसरा चरण

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी (ब्यूरो)। पल्स पोलियो कार्यक्रम के संबंध में मुख्य विकास अधिकारी विनीत कुमार की अध्यक्षता में जिला टास्क फोर्स समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें पूर्व में आयोजित कार्यक्रम की समीक्षा सहित आगामी अभियान को लेकर कार्य योजना तैयार की गई। मंगलवार को जिला सभागार में आयोजित बैठक में सीडीओ ने 11 मार्च से शुरू हो रहे पल्स पोलियो अभियान के द्वितीय चरण के लिए तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रतिरक्षण अधिकारी डा. सीएस रावत ने बताया कि अभियान के लिए जनपद में 340 बूथों पर 40400 बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने का लक्ष्य रखा गया है। वहीं सीडीओ विनीत कुमार ने बूथ कवरेज पर जोर देते हुए 80 प्रतिशत तक का लक्ष्य हासिल करने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें