फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ाष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। प्रसिद्ध वैज्ञानिक सीवी रमन की याद में राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विभिन्न विद्यालयों में कार्यक्रम हुए। राइंका भंकोली में ‘टिकाऊ विकास के लिए विज्ञान प्रौद्योगिकी’ विषय पर पोस्टर एवं मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। वहीं, राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय उत्तरौं में गोष्ठी का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार को राइंका भंकोली में आयोजित कार्यक्रम का पीजी कालेज के रसायन विज्ञान के विभागाध्यक्ष टीआर प्रजापति एवं प्रधानाचार्य कामदेव पंवार ने उद्घाटन किया। इस दौरान आयोजित भाषण प्रतियोगिता में सुभाष सिंह प्रथम, महेश सिंह द्वितीय, मोहन सिंह तृतीय रहे। क्विज में मोहन प्रथम, महेश द्वितीय, राज सिंह तृतीय रहे। मॉडल प्रदर्शनी में राज सिंह प्रथम, मोहन सिंह द्वितीय, अभिषेक तृतीय रहे। निबंध में सुषमा प्रथम, सुभाष सिंह द्वितीय, अनीता तृतीय रहे। इस मौके पर विज्ञान शिक्षक डा. शंभू प्रसाद नौटियाल ने छात्रों को सीवी रमन के जीवन के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम में माधव अवस्थी, सेवाराम, अमेंद्र असवाल, अनुपम ग्रोवर आदि मौजूद रहे।
उधर, उत्तरौं हाईस्कूल में आयोजित गोष्ठी में प्रधानाध्यापक सुमन कुमार रावत ने बताया कि सीवी रमन के बारे में बताया। इस दौरान आयोजित क्विज प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में प्रियांशु, हरीश एवं प्रेरणा ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय तथा तृतीय स्थान प्राप्त किया। सीनियर वर्ग में लोकेश, प्रशांत एवं प्रवेश ने जीत हासिल की। कार्यक्रम में प्रताप सिंह, प्रशांत पंवार, गुलाब सिंह, जगमोहन सिंह, उमा दत्त, हरीश बलोनी, गिरीश चंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें