फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले के स्थापना दिवस पर डुंडा में शुरू हुआ विकास एवं सांस्कृतिक मेला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। जनपद के स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में शनिवार से देवीधार डुंडा स्थित रेणुका देवी मंदिर परिसर में विकास एवं सांस्कृतिक मेला शुरू हुआ। मेले का शुभारंभ पूर्व सीएम हरीश रावत ने किया। उन्होंने कहा कि हरीश रावत चुनाव हारा कोई बड़ी बात नहीं, लेकिन अब भाजपा के राज में जनता की हार हो रही है यह दुखदायी है।
विज्ञापन

शनिवार को मां रेणुका देवी एवं कचड़ू देवता की डोली की मौजूदगी में तीन दिवसीय विकास एवं सांस्कृतिक मेले का शुभारंभ किया गया। मुख्य अतिथि पूर्व सीएम हरीश रावत ने कहा कि पारंपरिक मेलों को विकास मेले का स्वरूप देकर विकास की बयार दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा सकती है। उन्होंने आयोजन के लिए डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार की सराहना की। विशिष्ट अतिथि गंगोत्री के पूर्व विधायक विजयपाल सजवाण ने कहा कि इस तरह के विकास मेलों को बढ़ावा देने की जरूरत है। मेला संयोजक डुंडा के ब्लाक प्रमुख कनकपाल परमार ने बताया कि मेले का यह चौथा साल है। भविष्य में इसे और भव्य रूप दिया जाएगा।
मेला परिसर में व्यवसायिक स्टालों के साथ ही सरकारी विभागों के स्टाल भी लगाए गए। मेले में भृगु आश्रम की ओर से निशुल्क चिकित्सा शिविर भी आयोजित किया गया।
विज्ञापन

मेला मंच पर स्कूली बच्चों तथा ग्रामीणों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए। लोकगायक शूरवीर चौहान एवं साथियों ने गीत एवं नृत्य की प्रस्तुति की। इस मौके पर पूर्व राज्य मंत्री घनानंद नौटियाल, रेणुका मंदिर समिति के अध्यक्ष गजेंद्र परमार, मनमोहन शाह, दिनेश चौहान, पदम जोशी, रुकमा देवी, राजेश, नील कमल, दिग्पाल कुंवर आदि मौजूद रहे।

सदस्या के नाम पर भाजपा कर रही वसूली
पूर्व सीएम हरीश रावत ने पत्रकार वार्ता में कहा कि एनएच घोटाले में जबरन कांग्रेस को घसीट कर भाजपा हाल ही में सदस्यता अभियान की आड़ में करोड़ों रुपये की वसूली की ओर से जनता का ध्यान हटाने की कोशिश कर रही है। भाजपा सरकार कांग्रेस के समय शुरू हुई जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद करने या फिर उनके नाम बदलने से ज्यादा कुछ नहीं कर पायी। भाजपा राज में विकास कार्य ठप होने से जनता की हार हो रही है।

मेले में आज संगीता ढौढियाल
डुंडा में आयोजित विकास एवं सांस्कृतिक मेले में दूसरे दिन रविवार को संस्कृति विभाग की ओर से लोकगायिका संगीता ढौढियाल एवं अर्जुन सेमल्याट की ओर से सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जाएंगे। इनके अलावा क्षेत्र के अन्य लोक कलाकार भी रंगारंग प्रस्तुतियां देंगे। दूसरे दिन डीएम उत्तरकाशी डा. आशीष चौहान मुख्य अतिथि होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें