बड़कोट। पुरोला के सर बडियाड़ क्षेत्र में पोस्ट ऑफिस नहीं होने से ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने सांसद को ज्ञापन प्रेषित कर पोस्ट ऑफिस खुलवाने की मांग की है।
सांसद को प्रेषित ज्ञापन में ग्रामीणों ने बताया कि सर बडियाड़ क्षेत्र के गांव विकास की दौड़ में पिछड़े हुए हैं। क्षेत्र में अभी तक पोस्ट ऑफिस भी नहीं खुला है। यहां सबसे नजदीकी पोस्ट ऑफिस 35 किमी दूर नौगांव के सरनौल गांव में है। ऐसे में न तो ग्रामीण कहीं पत्राचार कर पाते हैं और न ही सरकारी नौकरियों के लिए आवेदन। ज्ञापन पर कैलाश रावत, रंजना देवी, राजवीर सिंह, शूरवीर सिंह, जयेंद्र, ऐलमी देवी, रामपति देवी, यशवंत, रणवीर आदि के हस्ताक्षर हैं।