उत्तरकाशी। सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान के तहत ट्रैफिक पुलिस ने तीन दिन के भीतर 120 वाहनों के चालान किए। इस दौरान राइंका भंकोली में छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया गया। पुलिस अधीक्षक ददनपाल के निर्देश पर आजकल पुलिस सड़क सुरक्षा जन जागरूकता अभियान में जुटी है। ट्रैफिक सब इंस्पेक्टर हरीश फर्त्याल ने बताया कि एक से तीन फरवरी के बीच ट्रैफिक पुलिस ने तेज रफ्तार, बिना सीट बेल्ट, हेलमेट, लाइसेंस एवं परमिट तथा ओवर लोड में 120 वाहनों के चालान किए। इस दौरान पुलिस के जवानों ने असी गंगा घाटी के राइंका भंकोली पहुंचकर वहां छात्र-छात्राओं को यातायात नियमों की जानकारी दी।