गुप्तकाशी। केदारघाटी के न्याय पंचायत ल्वारा के भिनोली गांव निवासी प्रबल लाल पुत्र भूपाल लाल को भालू ने गंभीर रूप से घायल कर दिया। पीड़ित को स्वास्थ्य केंद्र गुप्तकाशी में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति खतरे से बाहर है। बुधवार को युवक जंगल में लकड़ी लेने गया था। वहां झाड़ियों में छुपे भालू ने हमला कर उसे घायल कर दिया। युवक के चिल्लाने पर साथ के अन्य लोगों ने शोर मचाया, जिस पर भालू भाग गया। इसके बाद घायल को घर लाया गया। यहां से परिजनों द्वारा उसे अस्पताल लाया गया। घायल के सिर, छाती और हाथ-पैर पर गहरे जख्म हैं। ब्यूरो