चिन्यालीसौड़। बरोल गांव के उडारीगाड़ में गुलदार की सक्रियता से ग्रामीणों में दहशत है। गुलदार के भय से ग्रामीण शाम होते ही घरों में दुबक जाते हैं।
चिन्यालीसौड़ प्रखंड के अंतर्गत बरोल गांव के उडारीगाड़ क्षेत्र में इन दिनों गुलदार सक्रिय है। गांव के दिलबर पंवार, प्रवीण सिंह, गुडवीर सिंह ने बताया कि अब तक गुलदार ने किसी पर हमला तो नहीं किया है, लेकिन बीते पांच दिन से घरों तक पहुंच जा रहा है। उन्होंने वन विभाग से शीघ्र गुलदार को पकड़ने की मांग की है।