उत्तरकाशी। नाग देवता युवा संगठन द्वारा नगल गांव में स्थानीय बच्चों के लिए निबंध व भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें सामाजिक मुद्दों को लेकर बच्चों ने अपने विचार प्रकट किए। भाषण प्रतियोगिता में अंजली भट्ट ने प्रथम तथा केशव भट्ट ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में दीपक भट्ट ने प्रथम, सूजल सिलवाल ने द्वितीय तथा आदित्य ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। मुख्य अतिथि आत्माराम तिवारी द्वारा विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम में राममूर्ति सिलवाल, मनोज सिलवाल, वाणी विलास सिलवाल, सुरेंद्र भट्ट, महेश, संदीप आदि मौजूद थे।