उत्तरकाशी। जिला प्रशासन द्वारा प्रतिबंधि के बावजूद पॉलीथिन का प्रयोग कर रहे दुकानदारों का चालान किया गया है। लोगों की शिकायत के बाद मंगलवार देर शाम जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान के नेतृत्व में अभियान चलाया गया था। जिसके दौरान चरण जनरल स्टोर एवं पंवार जनरल स्टोर से पॉलीथिन बरामद की गई थी। इस मौके पर डीएम ने सभी व्यापारियों को पॉलीथिन का प्रयोग पूर्ण रूप से बंद करने के आदेश दिए। उन्होंने जनता से भी पॉलीथिन मुक्त नगर बनाने में प्रशासन का सहयोग करने कि अपील की है। उन्होंने कहा कि इस तरह के अभियान आगे भी चलाए जाएंगे। किसी के भी पास से पॉलीथिन पकड़े जाने पर कठोर कार्रवाई की जायेगी। छापेमारी अभियान में एसडीएम सौरभ असवाल, पुलिस उपाधीक्षक मनोज ठाकुर, कोतवाल महादेव उनियाल आदि मौजूद थे।