फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम राज्याभिषेक के साथ संपन हुई पाटा गांव की रामलीला

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। पाटा गांव में बीते 14 दिन से चल रही रामलीला का समापन होगा। 14 वर्ष का वनवास पूरा कर भगवान श्रीराम, लक्ष्मण और सीता के अयोध्या पहुंचने पर उनका राज्यभिषेक किया गया।
विज्ञापन

श्री आदर्श रामलीला समिति पाटा की ओर से आयोजित रामलीला में अंतिम दिन श्री राम राज्याभिषेक दृश्य मंचन के साथ रामलीला संपन्न हुई। इस मौके पर रामलीला समिति की ओर से बेहतर मंचन करने वाले कलाकारों को सम्मानित किया गया। इस दौरान गांव में विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष नत्थी सिंह चौहान, धर्मेंद्र सिंह, बलवीर सिंह, देवेंद्र चौहान, खुशहाल सिंह, शिव सिंह, रविंद्र चौहान आदि मौजूद थे। इधर संग्राली गांव में भी 14 दिन से चल रही रामलीला का समापन हुआ। इस दौरान बाल कलाकारों को सम्मनित किया गया। इस मौके पर विजयलाल नैथानी, संदीप सेमवाल, गिरीश नैथानी, बुद्धि बल्लभ, कृतिमणी नौटियाल, दामोदर सेमवाल, परमानंद शास्त्री आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें