चिन्यालीसौड़। सपनों की उड़ान में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में ब्लॉक स्तर के विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
ब्लॉक संसाधन केंद्र चिन्यालीसौड़ में सपनों की उड़ान कार्यक्रम का शुभारंभ खंड विकास अधिकारी कृपाल सिंह चौहान ने किया। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से बच्चों का मानसिक विकास होता है। इस दौरान विभिन्न प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें उच्च प्राथमिक वर्ग के निबंध में जागृति तथा चित्रकला में तुलिका प्रथम रही। वहीं प्राथमिक स्तर के निबंध प्रतियोगिता में आंशिका एवं चित्रकला ऋषिका प्रथम रही। इस मौके पर मनमोहन सिंह राणा, एपी नौटियाल, विजेंद्र सिंह पंवार, ओम प्रकाश रावत, बबीता भंडारी, जगवीर रमोला, मोनिका भंडारी, शैलेंद्र असवाल आदि मौजूद थे।