फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पर्वतीय बीज विकास निगम का जल्द होगा गठन- सुबोध उनियाल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुरोला (उत्तरकाशी)। स्वील बग्वाल व देवलांग मेले में पहुंचे कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने राज्य में पर्वतीय बीज विकास निगम के जल्द गठन करने के साथ ही पुरोला विधानसभा में तीन फल कलेक्शन सेंटर खोलने की घोषणा की है। युवाओं को रोजगार देने के लिए जल्द ही 500 पटवारियों की भर्ती विज्ञप्ति जारी करने की घोषणा की।
विज्ञापन

स्वील गांव में आयोजित तीन दिवसीय रूद्रेश्वर महादेव सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर कृषि मंत्री उनियाल ने कहा कि किसानों के उत्थान के लिए प्रदेश में पर्वतीय बीज विकास निगम का गठन कर बीज तैयार करवाया जाएगा, जिससे उनकी आमदनी में इजाफा होगा। कहा कि आज पर्वतीय अन्न कौंणी, झंगोरा, मंडवा, चौलाई, रामदाना आदी की विश्व बाजार में बहुत मांग है। इसके बाजार भाव भी बहुत अच्छे हैं। काश्तकार इससे अच्छा मुनाफा कमा सकता है। मंत्री ने पुरोला विधानसभा के बींगसी, मटियाली, भाटिया में कलेक्शन सेंटर खोलने की घोषणा के साथ घाटी में एक कृषि मंडी व कोल्ड स्टोर खोलने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, पुरोला विधायक राजकुमार, पूर्व विधायक राजेश जुवांठा, बलदेव चौहान, दीपक बिजल्वाण, साधुराम, राजमोहन, अरविंद दिनेश, जयदेव आदि शामिल रहे।

ग्रामीणों ने मनाया देवलांग त्योहार
बड़कोट (उत्तरकाशी)। रवाईं क्षेत्र के गैर बनाल पट्टी क्षेत्र के राजा रघुनाथ मंदिर परिसर में देवलांग त्योहार धूमधाम से मनाया गया। देवलांग के लिए दूर दराज गांव से लोग एकत्र हुए। शनिवार रातभर ग्रामीणों ने तांदी नृत्य किया, जबकि रविवार सुबह पूजा-अर्चना व देवदार के पेड़ को डंडों के बल पर अग्निकुंड में खड़ा किया। इसके बाद पेड़ को अग्नि के हवाले किया। देवलांग मेले में प्रदेश के कृषि मंत्री सुबोध उनियाल ने भी पहुंचकर राजा रघुनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान विधायक राजकुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष श्याम डोभाल, शरत सिंह चौहान, विजय सिंह, जसवंत चौहान, पवन प्रकाश उनियाल, सरदार रावत, किताब सिंह, राधेश्याम जयंती, प्रेम सिंह आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें