फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपनों की उड़ान में 1

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
नौगांव। नवाचारी कार्यक्रम के तहत आयोजित विकास खंड स्तरीय सपनों की उड़ान कार्यक्रम में न्याय पंचायत स्तर से चयनित छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग कर भविष्य के सपने बुने। प्राथमिक तथा उच्च प्राथमिक स्तर के लिए आयोजित विभिन्न प्रतियोगिताओं में न्याय पंचायत स्तर से चयनित होकर आए 180 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

प्राथमिक स्तर के लिए स्वच्छ भारत अभियान पर आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में आदर्श विद्यालय बड़कोट के गोविंदा प्रथम, सुनाल्डी के विपिन ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ पर आयोजित निबंध प्रतियोगिता में प्राथमिक विद्यालय सुनाल्डी की गंगा राणा प्रथम तथा नंगान गांव की आयुशा शाह द्वितीय रही। सामान्य ज्ञान में अमन राणा एवं प्रफुल्ल संयुक्त रूप से प्रथम तथा कार्तिक एवं मोनिका द्वितीय रहीं। उच्च प्राथमिक वर्ग की चित्रकला प्रतियोगिता में मोल्डा के अरुण प्रथम, विजोरी के मनोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। निबंध प्रतियोगिता में पवन कुमार प्रथम तथा सोनल द्वितीय रहीं। सामान्य ज्ञान में अजय चौहान और आंचल प्रथम तथा प्रकाश निराला और ऋषभ संयुक्त रूप से द्वितीय रहे। सभी विजेता प्रतिभागियों को कार्यक्रम की मुख्य अतिथि ब्लॉक प्रमुख रचना बहुगुणा एवं व्यापार मंडल अध्यक्ष जगदीश असवाल ने ट्रॉफी देकर सम्मानित किया। इस मौके पर खंड शिक्षाधिकारी आरवी सिंह, ब्लॉक समन्वयक जनक सिंह राणा, पंकज बिजल्वाण, त्रिलोक राणा, विनोद असवाल, चरण रावत, विजेंद्र विश्वकर्मा, विजयराज असवाल, केएस चौहान और तेजेंद्र बिष्ट आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें