फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाली पड़ी भूमि को बागबानी के माध्यम से व्यवसाय परक बनायें

विज्ञापन
विज्ञापन
चिन्यालीसौड़ । भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के कृषि विज्ञान केंद्र में वैज्ञानिक सलाहकार समिति की बैठक हुई, जिसकी अध्यक्षता प्रधान वैज्ञानिक विवेकानंद पर्वतीय कृषि अनुसंधान संस्थान अल्मोड़ा डा. एससी पांडे ने की।
विज्ञापन

बैठक में प्रधान वैज्ञानिक एवं हेड, कृषि विज्ञान केंद्र चिन्यालीसौड़ के डा. वीके सचान ने कहा कि उद्यान फसलों को लगाने से धनोपार्जन के साथ-साथ पर्यावरण का संरक्षण भी होता है। उद्यान विशेषज्ञ डॉ. पंकज नौटियाल ने वर्ष 2016-17 की प्रगति समीक्षा प्रस्तुत की, जिसमें उन्होंने बताया कि केंद्र की ओर से गत वर्ष कुल 71 प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें 1903 प्रशिक्षणार्थियों ने भाग लिया। प्रगतिशील कृषक दलबीर सिंह चौहान ने कहा की केंद्र अपने वैज्ञानिकों द्वारा जिले के किसानों के लिए अच्छा कार्य कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें