फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट हुए बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। भारत के बड़े वन विहारों में से एक 2390 वर्ग किमी क्षेत्र में फैले गंगोत्री नेशनल पार्क के गेट बुधवार को पर्यटकों के लिए बंद कर दिए गए हैं। शीतकाल में बर्फबारी होने से पार्क को करीब पांच माह के लिए बंद किया जाता है। गंगोत्री नेशनल पार्क के उप निदेशक श्रवण कुमार ने बताया कि अब अगले वर्ष 15 अप्रैल को पार्क के गेट खोले जाएंगे। इस साल करीब 17 हजार पर्यटक पार्क की सैर को गए हैं। गंगोत्री नेशनल पार्क में हिम तेंदुए, भूरे भालू, लाल लोमड़ी, भरल सहित अन्य प्रजाति के दुर्लभ जीव तथा पेड़-पौधे पाए जाते हैं, जबकि गंगा के उद्गम स्थल गोमुख. तपोवन, नंदनवन, शिवलिंग पीक आदि सौंदर्य स्थल भी यहां मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें