फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम भक्त पुत्र के पैदा होने पर 21 पीढ़ीयों का होता उद्धार

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तरकाशी। रामलीला मैदान में चल रही श्रीमद् वाल्मीकि रामायण कथा के तीसरे दिन व्यास पीठ से जगतगुरु रामानंदचार्य ने सूर्य भगवान के विषय में बताया। उन्होंने कहा कि सूर्य उदय होकर जग के अंधकार को दूर कर जिस प्रकार चारों ओर प्रकाश प्रज्ज्वलित करते हैं। उसी प्रकार एक रामभक्त पुत्र के पैदा होने पर कुल 21 पीढ़ियों का उद्धार हो जाता है। राम भगवान ने विश्व कल्याण के लिए अवतरण लिया था। वहीं क्षेत्र की खुशहाली के लिए विश्वनाथ मंदिर में हवन कुंड में आहुति डाली जा रही है। इस मौके पर स्वामी हरेराम दास, राघवानंद महाराज, राम बालक दास, हरि सिंह राणा, अनिल रमोला, महेंद्रपाल सजवाण, चंद्र मोहन कुड़ियाल, गंगा प्रसाद भट्ट, विजय प्रकाश, भूपेश कुड़ियाल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें