मौसम विभाग ने प्रदेश के चार जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट जारी किया है। साथ ही बारिश की भी चेतावनी जारी की है। प्रदेश के चार पहाड़ी जिलों में बुधवार को ओले गिर सकते हैं। इसके अलावा अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहने की संभावना है।
अधिक ऊंचाई वाले स्थानों पर हल्की बूंदाबांदी और बर्फबारी भी हो सकती है। मौसम विभाग की ओर से जारी बुलेटिन के अनुसार, उत्तरकाशी, रुद्रप्रयाग, चमोली और पिथौरागढ़ में ओले गिर सकते हैं। 3500 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले ज्यादातर स्थानों पर बर्फ गिरने की संभावना भी जताई गई है। दून और आसपास के क्षेत्रों में भी बादल छाए रहने का अनुमान है।
तापमान
अधिकतम - 27.1
न्यूनतम - 10.3
सूर्योदय - सुबह 6.43 बजे
सूर्यास्त - शाम 5.21 बजे