उत्तरकाशी। राइंका डुंडा में चल रही दो दिवसीय विज्ञान महोत्सव में ब्लाक के 22 विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। महोत्सव के तहत सीनियर वर्ग की विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में राइंका कवां एटहाली प्रथम, राजकीय उच्चत्तर प्राथमिक विद्यालय भकड़ा तथा राइंका श्रीकालखाल तृतीय रहा। विज्ञान मेले में राइंका डुंडा प्रथम, राइंका मातली द्वितीय व राइंका थाती धनारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं व्यक्तिगत प्रोजेक्ट में सोनम भट्ट, लक्ष्मी, वीरेंद्र ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान प्राप्त किया। विज्ञान प्रदर्शनी में अंजलि जुयाल, अनुज, वीरेंद्र राणा, दुर्गा और धीरज नेगी ने अलग-अलग विषयों पर प्रथम स्थान व श्वेता असवाल, पूजा पयाल, अंजलि, कृष्णालाल, नीतेश पंवार ने द्वितीय स्थान पर रहे। जूनियर वर्ग में कनकपाल बिष्ट, रोहित, संदीप, आलोक डंगवाल, मानसी, विवेक राणा ने प्रथम तथा संदीप उनियाल, रितिक, अरुण, शिवमणी, सौरभ, वरुण नेगी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य अखिलेश प्रताप सिंह यादव, विजय लक्ष्मी रावत, गीतांजलि जोशी, दिवाकर पैन्यूली, संजीव डोभाल, राजेशी जोशी, राजेश्वरी बिष्ट और सुरक्षा रावत आदि मौजूद थे।