उत्तरकाशी। राज्य स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी डा. आशीष चौहान ने जिला सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। डीएम ने 17वां राज्य स्थापन दिवस 9 नवंबर को धूमधाम से मनाने को लेकर अधिकारियों को निर्देश दिए। राज्य स्थापना दिवस पर आयोजित कार्यक्रमों के सफल संचालन के लिए सीडीओ सहित अन्य अधिकारियों को नोडल अधिकारी बनाया गया। नगर पालिका परिसर में अमर शहीदों को श्रद्धासुमन अर्पित किए जाएंगे, जबकि अन्य सांस्कृृतिक कार्यक्रम पीजी कॉलेज ऑडीटोरियम में होंगे। इस दौरान जिला प्रभारी मंत्री मदन कौशिक को मुख्य अतिथि व राज्य आंदोलनकारी को निमंत्रण भेजने के लिए एडीएम को निर्देश दिए गए। इस दौरान अंडर -17 बालिका फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन भी किया जाएगा।